Thursday 27 June 2019

Guess Work For Indian Economy and Current IR 64th BPSC Mains


संभावित प्रश्न
64वीं बीपीएससी (मुख्य) परीक्षा
भारतीय अर्थव्यवस्था
1.  सामाजिक एवं आर्थिक विकास*****:
a.  जीडीपी आकलन-विधि से सम्बंधित हालिया विवाद,
b.  जनांकिकीय लाभांश के दोहन के रास्ते में मौजूद चुनौतियाँ और उनका प्रबंधन,
c.  आर्थिक उदारीकरण और जॉबलेस ग्रोथ
d.  गरीबी-उन्मूलन रणनीति की समीक्षा: न्याय (NyAY) अर्थात् न्यूनतम आय योजना: यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम
e.  बिहार में स्वास्थ्य-सेवाओं की स्थिति  
2.  आयोजन:
a.  योजना आयोग-नीति आयोग तुलना,
b.  नीति आयोग का गठन और अबतक का अनुभव: नीति आयोग की भूमिका का मूल्यांकन
3.  आर्थिक उदारीकरण एवं वैश्वीकरण के आलोक में कृषि-क्षेत्र*****:
a.  हरित-क्रांति: दूसरी हरित-क्रांति एवं पहली हरित-क्रांति के सबक़
b.  मौजूद चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ: कृषि-संकट, कृषक-आत्महत्या का बढ़ता रुझान, कृषि-वित्त की समस्याएं और कृषि ऋण-माफ़ी का प्रश्न
c.  निवेश बनाम् सब्सिडी विवाद: किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य, कृषि-विपणन: न्यूनतम समर्थन मूल्य-नीति, नई ऊर्वरक-सब्सिडी नीति, प्रधानमंत्री किसान-सम्मान निधि स्कीम
d.  जलवायु-परिवर्तन एवं भारतीय कृषि: प्रभाव और समाधान
e.  जल-संसाधन प्रबंधन: गहराता जल-संकट, भू-जल संकट और इससे निपटने की दिशा में हालिया पहल जेनेटिकली मॉडिफाइड क्रॉप्स
f.   बिहार में कृषि-क्षेत्र के विकास की रणनीति: तीसरा कृषि रोडमैप: बिहार में कृषि-आधारित उद्योगों की संभावनाएँ, कृषि-प्रसंस्करण एवं खाद्य-प्रसंस्करण
4.  आर्थिक एवं औद्योगिक नीति:
a.  आर्थिक उदारीकरण और पिछले ढ़ाई दशकों के दौरान इसकी उपलब्धियों का मूल्यांकन,
b.  भारतीय आर्थिक संवृद्धि का गतिरोध
c.  उद्योग के अंतर्गत लघु उद्योगों का योगदान एवं महत्व,
d.  अनौपचारिक अर्थव्यवस्था पर नोटबन्दी एवं जीएसटी का प्रभाव
5.  सार्वजनिक वित्त, मुद्रा एवं बैंकिंग*****:
a.  सब्सिडी रिफॉर्म, प्रत्यक्ष नकदी अंतरण(DBT),
b.  शराबबन्दी एवं इसका बिहार के वित्त पर प्रभाव,
c.  पंद्रहवें वित्त आयोग का गठन एवं इससे सम्बंधित विवाद,
d.  राजकोषीय संघवाद
e.  आरबीआई संकट: एनपीए संकट और इससे सम्बंधित विवाद
6.  सरकारी योजनाएँ एवं कार्यक्रम: जन-धन स्कीम, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया: स्टैंड अप इंडिया, मुद्रा-स्कीम आदि  
7.  व्यापार एवं निवेश*****:
a.  वैश्वीकरण एवं विवैश्वीकरण(Deglobalisation): ब्रेक्सिट विवाद, वैश्विक व्यापार-युद्ध (Trade War): जेनेरलाइज्ड सिस्टम ऑफ़ प्रैफरेंसेज(GSP) विवाद और भारत
b.  विश्व व्यापार संगठन: दोहा विवाद और भारत: सब्सिडी और खाद्य-सुरक्षा के विशेष सन्दर्भ में, अति-पसंदीदा राष्ट्र(MFN) की संकल्पना और इससे सम्बंधित विवाद (पाकिस्तान के विशेष सन्दर्भ में), ट्रिप्स समझौता और ट्रिप्स प्लस विवाद,
c.  मुक्त व्यापार समझौता बनाम् बहुपक्षीय व्यापार समझौता: क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (RCEP) और भारत,
समसामयिकी खंड: अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे  
1.     भारत की विदेश-नीति: नयी सरकार के समक्ष मौजूद चुनौतियाँ
2.     भारत और उसके पड़ोसी देश*****:
a.     पड़ोस प्रथम की नीति: एक मूल्यांकन
b.     पड़ोसी देशों में भारत की बढ़ती मुश्किलें: नेपाल और पकिस्तान के विशेष सन्दर्भ में, चीन-पकिस्तान गठजोड़, चीन की बढ़ती सक्रियता
c.      भारत की पाकिस्तान-नीति: सीमा-पार आतंकवाद, कश्मीर-मसला, पुलवामा-संकट, अभिनन्दन की रिहाए और जेनेवा संधि, मसूद अजहर-प्रकरण और संयुक्त राष्ट्र
d.     पाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारतीय नीति: एक मूल्यांकन, सार्क बनाम् बिम्सटेक और सार्क की प्रासंगिकता  
e.     श्रीलंका और मालदीव में नेतृत्व-परिवर्तन: श्रीलंका में अल्पसंख्यक बनाम् बहुसंख्यक विवाद, नृजातीय संघर्ष
f.       म्यांमार, बांग्लादेश और भारत: रोहिंग्या-समस्या
g.     अफगानिस्तान: अमेरिकी सैनिकों की वापसी और भारत की बढ़ती मुश्किलें, अफगानिस्तान शांति-प्रक्रिया  
3.     पश्चिम एशिया*****:
a.     अमेरिका-ईरान विवाद और भारत
b.     भारत की बदलती नीति: इजराइल बनाम् फिलिस्तीन   
c.      ओआईसी और भारत: बदलते समीकरण      
4.     भारत-चीन*****:
a.     बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव: भारत की चुप्पी और इसके सामरिक निहितार्थ  
b.     भारत की वैकल्पिक सामरिक रणनीति
c.      दक्षिणी चीन सागर विवाद और भारत
5.     भारत-अमेरिका*****:
a.  ट्रेड वार की चुनौतियाँ और संभावनाएँ: जेनेरलाइज्ड सिस्टम ऑफ़ प्रैफरेंसेज(GSP) विवाद और भारत
b.  इंडो-पेसिफिक और भारत
c.  भारत-अमेरिका सम्बन्ध में गतिरोध उत्पन्न करता रूस



2 comments: