Monday 21 March 2016

===="भारतमाता की जय"====

=============
"भारतमाता की जय!"
=============

आओ बोलें:
"भारतमाता की जय!"
देशभक्ति की हवा चली है, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
फ्रीडम ऑफ़ स्पीच का मतलब 
"भारतमाता की जय!"
नेशन और नेशनलिज्म का मतलब 
"भारतमाता की जय!"
====================
====================
चोर-उचक्के-गुंडे बोलें:
"भारतमाता की जय!"
पढ़े-लिखे सबजन बोलें:
"भारतमाता की जय!"
भूखे पेट रहकर बोलें:
"भारतमाता की जय!"
दवा के बिना मरते-मरते बोलें:
"भारतमाता की जय!"
ज़हर को निगलते बोलें:
"भारतमाता की जय!"
पटियाला हाउस में पिटते बोलें:
"भारतमाता की जय!"
मुद्दों से भटककर बोलें:
"भारतमाता की जय!"
देशभक्ति की परीक्षा है भैया,बोलो:
"भारतमाता की जय!"
=====================
=====================
संसद में बोलो:
"भारतमाता की जय!"
विधानमंडल में बोलो:
"भारतमाता की जय!"
निक्कर में बोलो: 
"भारतमाता की जय!"
पैंट और पतलून में बोलो:
"भारतमाता की जय!"
कोर्ट में बोलो, कचहरी में बोलो:
"भारतमाता की जय!"
खेत में बोलो, खलिहान में बोलो:
"भारतमाता की जय!"
रम और व्हिस्की के नशे में बोलो:
"भारतमाता की जय!"
=====================
=====================
थर्रा और पन्नी बोले:
"भारतमाता की जय!"
अफ़ीम और चरस भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
साध्वी बोले, योगी बोले:
"भारतमाता की जय!"
श्री श्री रविशंकर बोले :
"भारतमाता की जय!"
आसाराम बापू भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
भागवत बोले, स्मृति बोले:
"भारतमाता की जय!"
सोनिया-राहुल के लोग भी बोलें
"भारतमाता की जय!"
जेटली बोलें,राजनाथ बोलें:
संविधान फाड़ने वाले बादल बोलें:
"भारतमाता की जय!"
कन्हैया भी बोले,ख़ालिद भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
अनुपम और जावेद भी बोलें:
"भारतमाता की जय!"
अम्बानी और अडानी बोले:
"भारतमाता की जय!"
====================
====================
देशभक्ति दाँव पर लगी है, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
राष्ट्रहित दाँव पर लगा है, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
नवाजशरीफ के साथ चाय पीते बोलें:
"भारतमाता की जय!"
दंगे करवाते बोलें:
"भारतमाता की जय!"
जाटों की तरह सड़क पर उतरकर बोलें:
"भारतमाता की जय!"
खट्टर की तरह चुप रहकर बोलें:
"भारतमाता की जय!"
====================
====================
सौ ख़ून माफ़ हो जाए भैया, बस बोलो:
"भारतमाता की जय!"
विजय माल्या भागते-भागते बोले:
"भारतमाता की जय!"
व्यापम और ललितगेट  बोले:
"भारतमाता की जय!"
जेल में बंद हर बलात्कारी बोले:
"भारतमाता की जय!"
अर्णव बोले, दीपक बोले:
"भारतमाता की जय!"
जी और एबीपी न्यूज़ भी बोले:
"भारतमाता की जय!"

==================
==================
हिमालय और शिवालिक भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
विन्ध्य और विन्ध्याचल बोले :
"भारतमाता की जय!"
सतपुरा और दण्डकारण्य भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
यमुना और गंगा भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
कृष्णा और कावेरी भी बोले :
"भारतमाता की जय!"
उसके साथ गोदावरी भी बोले 
"भारतमाता की जय!"
===================
===================
 काँग्रेस और एनसीपी भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
पीडीपी और अगप भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
धूर्त और बेईमान भी बोले:
"भारत माता की जय!"
गँजेड़ी और नशेड़ी भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
देश को लूटने वाला बोले:
"भारतमाता की जय!"
गाँधी का हत्यारा भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
देश का ग़द्दार भी बोले:
"भारतमाता की जय!"
कंडोम गिनने वाले बोलें :
"भारत माता की जय !"
बोतल गिनने वाले बोलें
"भारतमाता की जय!"
===================
===================
संघ बोलाबे, भाजपा बोलाबे:
"भारतमाता की जय!"
कांग्रेस और एनसीपी भी बोलावे:
"भारतमाता की जय!"
पुलिस और प्रशासन बोलावे
"भारतमाता की जय!"
कोर्ट और जज बोलावे
"भारतमाता की जय!
"भक्तों" की ये फ़ौज बोलावे:
"भारतमाता की जय!"
"देशद्रोहियों" तुम भी बोलो:
"भारतमाता की जय!"
"देशभक्ति" का सर्टिफ़िकेट मिलेगा, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
"देशभक्तों" का सर्टिफ़िकेट मिलेगा, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
देशभक्ति की आँधी में उड़ जाओगे, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
====================
====================
ये चुनाव जो न करवा ले, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
मुद्दों का अभाव जो न करवा ले, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
एजेंडा सेटिंग जो न करवा ले, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
मूल मुद्दों से बचने की कोशिश, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
नाकामियों को छुपाने की कोशिश, बोलो:
"भारतमाता की जय!"
=====================
=====================
[NOTE: "भारतमाता की जय" को देशभक्ति का मानदंड बनाने और न बोलने वाले को देशद्रोही बतलाने हेतु सघन अभियान चलाने,इसके लिए दबाव डालने तथा विधायक वारिस पठान को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने के प्रति प्रतिक्रिया। ये देशभक्ति नहीं गुंडई है, चाहे जिसके द्वारा किया जाए: वामपंथी, दक्षिणपंथी या मध्यमार्गी के द्वारा। 1997 में राष्ट्रगान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि यदि किसी का धर्म उसे राष्ट्रगान गाने की अनुमति नहीं देता है, तो देश में एेसा कोई क़ानून नहीं है जो उसे ऐसा करने के लिए बाध्य कर सके। मैं कहता हूँ कि मेरी इच्छा: मैं "भारतमाता की जय" बोलूँ या न बोलूँ। जब इच्छा हो बोलूँगा और जब इच्छा न हो, नहीं बोलूँगा। किसी के कहने पर क्यों बोलूँ? ]

No comments:

Post a Comment